गूगल ट्रांसलेट में संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को अनुवाद के लिए जोड़ा गया है

पूजा चौहान का लेख
गूगल ट्रांसलेटर आज व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाता है, परन्तु अभी तक इसमें संस्कृत भाषा नहीं थी। गूगल ट्रांसलेट में संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को अनुवाद के लिए जोड़ा गया है। गूगल ने संस्कृत के अलावा डोंगरी, आसामी, भोजपुरी, कोंकणी, मैथिली, मीजो और मणिपुरी को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ा है।
इन 8 भाषाओं के जुड़ने से गूगल ट्रांसलेट पर कुल 19 भारतीय भाषाएं हो गई हैं जिन से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अनुवाद कर सकता है।
गूगल का कहना है कि फिलहाल अपडेट में जोड़ी गई सभी भाषाओं में केवल लिखित शब्दों का अनुवाद किया जा सकेगा इसके बाद वॉइस टू टेक्स्ट, कैमरा मोड और अन्य विशेषताओं को भी समाहित करने पर काम किया जाएगा, ऐसा ऑनलाइन बहुभाषी अनुवाद को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
गूगल रिसर्च में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइज़क कैसवेल ने कहा, “गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने के लिए आयी मांगों में संस्कृत भाषा का प्रथम स्थान रहा और अंततः हमने इसे सम्मिलित कर लिया है। गूगल सभी भारतीय भाषाओं के अनुवाद में आ रही कमियों को दूर करने के लिए भी काम कर रहा है।”
वर्षों से गूगल ट्रांसलेट ने भाषा की बाधाओं को तोड़ने और दुनिया भर के समुदायों को जोड़ने में मदद की है। इसके लिए गूगल समय समय पर नई भाषाएँ अपने भाषा अनुवादक गूगल ट्रांसलेट में सम्मिलित रहता है।
गूगल ने कहा हमने ट्रांसलेट में विश्व की 24 भाषाओं को जोड़ा है जिसमें कि 8 भारतीय भाषाएँ है। इन नई 24 भाषाओँ के साथ गूगल ट्रांसलेट में अब दुनिया भर में उपयोग की जाने वाली कुल 133 भाषाएँ सम्मिलित हो गयी हैं।
- संस्कृत भाषा भारत में लगभग 20,000 लोगों द्वारा प्रयोग में लायी जाती है।
- डोगरी भाषा उत्तरी भारत में लगभग 30 लाख लोगों द्वारा उपयोग की जाती है।
- आसामी भाषा उत्तर पूर्व भारत में लगभग 2 करोड़ 50 लाख लोगों द्वारा उपयोग की जाती है।
- भोजपुरी भाषा का उपयोग उत्तर भारत, नेपाल और फिजी में लगभग 5 करोड़ लोग करते हैं।
- कोंकणी भाषा मध्य भारत में लगभग 20 लाख लोगों द्वारा उपयोग की जाती है।
- मैथिली का उपयोग उत्तर भारत में लगभग 3 करोड़ 40 लाख लोग करते हैं।
- मिजो भाषा पूर्वोत्तर भारत में लगभग 830,000 लोगों द्वारा उपयोग की जाती है।
- मणिपुरी भाषा का पूर्वोत्तर भारत में लगभग 20 लाख लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है।
Very useful information 👏👏
LikeLiked by 1 person
Superb article
LikeLiked by 1 person
Well written..💯
LikeLiked by 1 person
Progress in the right direction
LikeLike
Great information Pooja
LikeLike