साप्ताहिक राशिफल (6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020)

ज्योतिषि एवम् वास्तु शास्त्री प्रिया शर्मा
मेष:गुरु इस हफ्ते नीच राशि में चल रहें जबकि अर्थव्यवस्था और बुद्धि को प्रभावित करने वाले ग्रह बुध मीन राशि में आकर सूर्य से मिल रहे हैं। इस स्थिति में आर्थिक विकास होगा।
मेष ( 22 मार्च – 21 अप्रैल ) : कार्यक्षेत्र में बेहतर स्तिथियां पैदा होंगी एवं आपकी सूझ-बूझ को सराहा जाएगा। आर्थिक स्तिथियां भी इस सप्ताह से सुदृढ़ होती जाएंगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार से काम करते हुए कुछ आलस बना रहेगा, इससे काम भी प्रभावित हो सकता है। यह समय यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं है, छोटी दूरी की यात्रा को भी टाल देना चाहिए। है। सप्ताह के अंत में पिछली बीती बातों के बारे में अधिक सोचेंगे।शुभ दिन : 6,7 अप्रैल
वृषभ (22 अप्रैल – 21 मई) : कार्य क्षेत्र में बंधन सा महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में निवेश अचानक से सप्ताह के दूसरे चरण में अच्छे परिणाम देने लगेंगे। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा। मन को संयमित रखें और फोन पर लगे रहने की बजाय काम पर फोकस अधिक करें। सेहत की तरफ भी ध्यान देना होगा। इस सप्ताह अंत में भावनात्मक तौर पर बेचैनी बढ़ेगी।
शुभ दिन : 6 अप्रैल
मिथुन (22 मई – 21 जून) : आर्थिक मामलों में बढ़ोतरी होगी एवं स्तिथियां सुदृढ़ होती जाएंगी। सेहत में भी अच्छे सुधार इस समय से आने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक विषयों को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है। आपसी बातचीत में तनाव बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में सुकून महसूस करेंगे। शुभ दिन : 7,8,10,11 अप्रैल
कर्क (22 जून – 21 जुलाई) : परिवार के साथ समय बिताएंगे एवं उनके सानिध्य में सुकून भी बहुत महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी महिला की वजह से कष्ट हो सकता है। आपकी अपनी भावनात्मक स्थिति भी आपके प्रोजेक्ट में अवरोध लेकर आ सकती है। इस समय व्यय अधिक रहने वाला है इसीलिए अपने संचित धन को संभाल कर रखें। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।शुभ दिन : 9,10 अप्रैल
सिंह (22 जुलाई – 21 अगस्त) : यह सप्ताह संयम के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचने की सलाह दे रहा है। प्रेम संबंध में बेवजह के वाद विवाद पैदा हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तनाव अधिक रहेगा जिस वजह से नींद आने में परेशानी हो सकती है। व्यय अधिक रहेंगे एवं किसी ऐसे व्यक्ति की वजह से अधिक खर्च हो सकता हैं जिन्होंने मेहनत करके एक मुकाम हासिल किया हो। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ अधिक ध्यान देना चाहिए। सप्ताह के अंत में आप जितना अधिक यथार्थवादी रहेंगे उतना अधिक सुकून महसूस करेंगे।
शुभ दिन : 11 अप्रैल
कन्या : ( 22 अगस्त – 21 सितम्बर ) : कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान भटक रहा है जिस वजह से काम बाधित हो सकता है। आपको अपने प्राजेक्ट्स की तरफ ध्यान देकर किसी भी निर्णय पर पहुंचना चाहिए तभी उत्तम स्थिति बनेगी। इस समय धन का व्यय अधिक होगा। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सप्ताह के अंत में किसी महिला को लेकर मन चिंतित रह सकता है। शुभ दिन : 8 अप्रैल
तुला (22 सितंबर – 21 अक्टूबर) : आप अपने निर्णयों पर भरोसा करके कोई भी निर्णय लेंगे। इस सप्ताह आपके व्यय अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन समय रहेगा। कोई तकनीकी समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बात को लेकर मन व्यथित रहेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक एवं व्यावसायिक चिंता बढ सकती है। शुभ दिन : 8 अप्रैल
वृश्चिक (22 अक्टूबर – 21 नवंबर) : कार्यक्षेत्र में कुछ नयापन लेकर आएंगे तो अधिक सुकून एवं सफलता प्राप्त करेंगे। यह समय अंतर्मन का अनुसरण कर निर्णय लेने का समय है। धन का व्यय इस समय अधिक हो सकता है। परिवार में किसी बच्चे को लेकर मन चिंतित रहेगा। एक असुरक्षा की भावना आंतरिक तौर पर बढ़ेगी जिस वजह से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। शुभ दिन : 6,10,11 अप्रैल
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर) : कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी एवं सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग और तालमेल बनाकर चलें तो प्रगति करेंगे। भावनात्मक तौर पर समय कठिन रहेगा। सप्ताह का अंत जीवन में कुछ सुकून लेकर आ सकता है। शुभ दिन : 6,7,10,11 अप्रैल
मकर : (22 दिसंबर – 21 जनवरी) : आर्थिक मामलों में बेहतर बदलाव इस समय आपको नजर आएंगे। कोई अनुभवी आदमी आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कई अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में जोखिम लेकर आप कुछ फायदा उठा सकते हैं। शुभ दिन : 7,9,10 अप्रैल
कुंभ ( 22 जनवरी – 18 फरवरी ) : आर्थिक मामलों में सुकून महसूस करेंगे एवं जीवन में वृद्धिकारक स्थितियां बनती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में फोकस की आवश्यकता है। इस समय आप कई और कामों में भी व्यस्त रह रहे हैं जिस वजह से आपका ध्यान अपने प्राजेक्ट्स पर नहीं जा रहा है। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह से आपको दिखाई देंगे। परिवार में भी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। शुभ दिन : 7,8,9,10 अप्रैल
मीन (19 फरवरी – 21 मार्च) : आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में समझदारी से निर्णय लेकर स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। परिवार में धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल होती जाएगी। सप्ताह के अंत में कुछ अच्छे बदलाव जीवन में नजर आएंगे। सप्ताह का मध्य सुकून भरा रहेगा।शुभ दिन : 8,11 अप्रैल
