साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मार्च)

ज्योतिषि एवम् वास्तु शास्त्री प्रिया शर्मा

9 ग्रहों के देवता सूर्य सप्ताह की शुरुआत से पहले मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर रोमांस के लिहाज से बहुत ही अनुकूल हो सकता है।  

मेष राशिफल/Aries Horoscope बुध व सूर्य के गोचर के कारण इस राशि के जातक अपने कुशल प्रबंधन से इस सप्ताह कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे व परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं।      

वृष राशिफल/Tauras Horoscope यह सप्ताह किसी सरकारी कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में संघर्ष का समय है। गुरुवार व शनिवार को धन का आगमन हो सकता है। 

मिथुन / Gemini : इस हफ्ते ऑफिस में किसी विवाद से दूर रहें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी।   शुभ रंग ब्राउन भूरा                              

कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope इस वीक ग्रहों का गोचर धार्मिक यात्रा करवा सकता है। गुरुवार व शुक्रवार को धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।       

सिंह राशिफल/ Leo Horoscope  सोमवार व मंगलवार को अपने उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope सूर्य व बुध गोचर के कारण इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मिथुन व धनु राशि से लाभ सम्भव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा। रोज प्रातःकाल गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल/ Libra Horoscope  शनिवार व रविवार परिवार संग यात्रा संभव है। बुधवार को स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। वृष व मकर राशि का सहयोग लें। सोमवार को चावल का दान करें।

वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope  बुधवार व गुरुवार जॉब में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। आप नित्य हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए सहायक हैं। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को  गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope : इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन के आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope  मंगलवार को कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। मिथुन  एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं। शनि की इस राशि में उपस्थिति आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। न्यायिक कार्यों में प्रगति होगी।   

कुम्भ राशिफल/ Aquarius  इस सप्ताह आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। शनिवार को व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे।

मीन राशिफल/ Pisces Horoscope  मंगलवार व बुधवार को धन का आगमन है। अभी जो बिजनेस आपने नया प्रारम्भ किया है उसमें सफलता मिलेगी। सोमवार को  इमोशन में आकर कोई कार्य प्रारंभ मत करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को पीले फल का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s